शराब-बीयर से भरा ट्रक बरामद, थाना दादरी पुलिस को बड़ी सफलता

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जनपद की थाना दादरी पुलिस ने शराब तस्कर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस और आबकारी टीम ने एक ट्रक कंटेनर में अवेध रूप से तस्करी की जा रही 457 पेटी अंग्रेजी शराब और 121 पेटी बीयर बरामद की है। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। 

बता दें कि सस्ती होने के चलते ज्यादातर हरियाणा से शराब की तस्करी की जाती है। यहां से शराब न सिर्फदिल्ली-एनसीआर बल्कि बिहार तक सप्लाई हो रही है। ग्रेटर नोएडा पुलिस को सही समय पर सूचना नहीं मिलती तो आसारी से शराब से भरा ट्रक अपने गंतव्य तक पहुंच जाता। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 18 मार्च को थाना दादरी पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए  एक ट्रक में भरकर तस्करी की जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को लुहारली टोल प्लाजा के पास से बरामद किया। इस मामले में थाना दादरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस तस्कर गैंग की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इस बाबत पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। इस बाबत डीसीपी ग्रेटर नोएडा में विस्तार से जानकारी दी है। 
बाइट : डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा