जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने 5 दिनों की मासूम को गोद दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की। चाइल्ड लाइन की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल की मालकिन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी है।






