नोएडा पुलिस ने शातिर चोर किया गिरफ्तार, कब्जे से जेवरात, नकदी व बाइक बरामद

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने फ्लैट व मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, नकदी व  घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। 

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर फ्लैट व मकानों से चोरी करने वाले शाति अंतर्जनपदीय अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र शीशपाल को सर्फाबाद गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी, 8910 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक लोहे का सरिया बरामद हुआ है। 

पूछताछ पर अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर एनसीआर क्षेत्र में सेक्टर व सोसाइटी में रेकी करता था। जिस फ्लैट या मकान का ताला बंद मिलता था, मौका पाकर वहां का ताला तोड़कर उस मकान या फ्लैट में जो भी कीमती सामान मिलता था, उसे चोरी कर लेता था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।