लापता 4 बच्चे सकुशल बरामद, सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता

जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित थाना सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लापता चार बच्चें को सकुशल बरामद किया है। सभी बच्चे अपने घर से खेलते-खेलते कहीं चले गए थे। परिजनों द्वारा काफी तलाशने के बाद भी जब नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना सूरजपुर पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए तत्काल टीम का गठन किया। आसपास की सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। इसके बाद तिलपता से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों को पाकर परिजन बेहद खुश हुए और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।