शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 12 बाइक बरामद

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 मोटर साईकिल व घटना मे प्रयुक्त एक वैगनार कार एवं दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। 

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि प्रताप पुत्र मकरन सिंह, विमन शाक्य पुत्र आनंद, प्रशांत सिंह पुत्र आदेश सिंह एवं दिपांशु पुत्र सतेन्द्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें गोदरेज बिल्डिंग के पीछे स्टेलर ग्रीन पार्क जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे व निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त प्रयुक्त एक वैगनार कार व 12  विभिन्न राज्यों दिल्ली, चण्डीगढ, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से चोरी की गई मोटर साईकिल व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। 

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हम लोग नोएडा व दिल्ली, हरियाणा के क्षेत्रों में वैगनार कार से घूम-घूमकर सड़क किनारे खड़ी मोटर साईकिलों की रैकी करते हैं। इसके बाद मौका पाते ही बाइक को चोरी कर लेते हैं। चोरी की मोटर साईकिलों को छिपाकर रख देते हैं और आवश्यकता पड़ने पर मजबूरी का बहाना बताकर आम लोगों को गुमराह कर कम दामों में बेच देते हैं।