जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, घटना में प्रयुक्त ऑटो व एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। इस बाबत एडीसीपी नोएडा स्वतंत्र कुमार ने विस्तृत जानकारी दी है।

एडीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 में 24 जून की रात्रि में तीन अज्ञात अभियुक्तों ने एक व्यक्ति को टेम्पो में बरौला के लिए बैठाया था, लेकिन वादी को पर्थला पुल से सेक्टर-80 की ओर सुनसान जगह पर ले जाकर उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। साथ ही उसके मोबाइल से ऑनलाइन पैसे भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। इस बाबत वादी ने थाना सेक्टर-63 में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 14 जुलाई को लोकल इंटेलिजेंस एवं मुखबिर की सूचना पर बी-1 चौराहे के पास से दानिश मलिक पुत्र राशिद मलिक एवं चंदन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। इनके कब्जे से एक लूटा गया मोबाइल, नकदी, घटना में प्रयुक्त आॅटो एवं एक अवैध चाकू बरामद किया है।

एडीसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जब उनसे पूछताछ की गई तो अभियुक्त चंदन ने बताया कि वह चाय की दुकान लगाता था और दानिश रात में टेंपो चलाता था। दोनों ने मिलकर लूटपाट करने की योजना बनाई। रात में अलग-अलग से सवारी बैठाकर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल, पैसे व अन्य सामान लूट लेते थे। यही नहीं उसके मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में पैसे भी ट्रांसफर करवा लेते थे। इसके बाद पीड़ित को कहीं सुनसान जगह पर छोड़ देते थे। लूटपाट से मिले पैसों को यह लोग आपस में बांट लेते थे।