280 ग्राम स्मैक सहित महिला गिरफ्तार, अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख रुपये 

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। नोएडा थाना फेस-1 पुलिस ने 280 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने महिला के पास से 4200 रुपये भी बरामद किए हैं। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्ता नूरी की भतीजी अफसाना उर्फबेबी पुत्री सिकंदर को सेक्टर-8 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 280 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान अफसाना ने बताया कि वह यह स्मैक अपनी बुआ नूरी के कहने पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर झुग्गी-झोपड़ी व फैक्ट्री क्षेत्र में जाकर बेचती है।