प्राधिकरण की लापरवाही से मासूम की मौत, पंप की हौद में गिरने से हुई मौत

नोएडा ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-123 की ग्रीन बेल्ट में खुले पंप की हौदी में गिरकर एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा पानी पीने गया था, तभी हादसा हो गया। घटना के वक्त मौके पर प्राधिकरण का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। परिजनों ने नोएडा प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में खुले पंप की हौदी को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लगातार ऐसे हादसों के बावजूद प्राधिकरण सबक नहीं ले रहा है। नोएडा में पिछले कुछ महीनों में खुले गड्ढे और खुले नाले में डूबकर हुई कई लोगों की मौत चुकी है।