जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा थाना साइबर पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लैपटॉप, 4 स्मार्ट फोन एवं चार की पैड मोबाइल बरामद किए हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि थाना साइबर पुलिस ने बीमा कंपनी का एजेंट बनकर बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनके धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की जाती थी।

इसके बाद अभियुक्तों द्वारा सिम तोड़कर फेंक दी जाती थी। पुलिस ने इनके विभिन्न बैंक खातों से धोखाधड़ी से प्राप्त की गई 10 लाख रुपये की धनराशि बरामद की गई है। उक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर सात शिकायतें दर्ज हैं। इनमें तमिलनाडु से दो, महाराष्ट्र से एक, उड़ीसा से चार शिकायतों शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम अमिरुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन निवासी थाना शाहीन बाग दिल्ली, मुशीर अंजुम पुत्र नुरुल हसन निवासी शाहीन बाग ओखला बताया है।





