जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा औषधि विभाग एवं एएनटीएफ दिल्ली की संयुक्त छापेमारी के दौरान नोएडा से करीब 80 लाख रुपये की मादक दवाइयां बरामद की गई हैं। इस दौरान विभाग द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौतमबुद्धनगर के औषधि निरीक्षक जयसिंह ने बताया कि 23 एवं 24 जुलाई 2026 की रात्रि में एएनटीएफ दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से ए130ए सेक्टर-123 में स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की गई।

इस दौरान ट्रामाडोल एवं अल्प्राजोलम युक्त मादक (नारकोटिक) नामक भारत मात्रा में दवाइयां बरामद की गईं । बरामद की गई दवाइयों की अनुमानित कीमत करीब 79,94,013 आंकी गई। इस दौरान शिव नारायण झा पुत्र त्रिपत नारायण, निवासी फ्लैट संख्या जी-8/1701, निराला ग्रीनशायर, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन, सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट तथा अमन शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, निवासी विला संख्या-19, विहान विला फेज-1, सेक्टर-10, राजेश पायलट चौक के निकट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गिरफ्तार किया गया। बरामद दवाओं के नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु सुरक्षित कर संबंधित प्रयोगशाला भेजे गए।






