प्रेग्नेंट हैं वायरल गर्ल मोनालिसा! पति फरमान ने पुलिस के सामने किया कबूल

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली:  प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोंसले और उनके पति मोहम्मद फरमान से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है। महेश्वर पुलिस की एक टीम हाल ही में केरल के कोच्चि पहुंची थी लेकिन वह बिना किसी ठोस कार्रवाई के लौट गई। टीम में एक महिला अधिकारी सहित कुल पांच सदस्य शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस 17 मार्च को कोच्चि पहुंची थी, जहां वह इस जोड़े का पता लगाने में असफल रही। मामले में मोहम्मद फरमान ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी पत्नी मोनालिसा गर्भवती हैं, जिसके चलते वह तुरंत पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थ हैं। इसी कारण पुलिस ने फिलहाल आगे की कार्रवाई टाल दी और वापस लौट गई।

नाबालिग है मोनालिसा
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब मोनालिसा के पिता ने मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई। उनका दावा है कि उनकी बेटी की उम्र महज 16 साल है। इसके आधार पर फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, मोनालिसा ने खुद को बालिग बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया है।

केरल में शादी और सुरक्षा की मांग
बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद मोनालिसा के पिता ने मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई इसी मामले में कार्रवाई करते हुए जब मध्य प्रदेश पुलिस कोच्चि पहुंची,  मोनालिसा भोंसले ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और शहर के पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की। अपने आवेदन में उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें जबरन मध्य प्रदेश ले जाया जा सकता है।

गिरफ्तारी वारंट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
इस बीच, मोहम्मद फरमान के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर केरल हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है, जो 20 मई तक प्रभावी रहेगी। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा को नाबालिग बताया गया है, जिससे विवाद और गहरा गया है। अब इस मामले में आगे की दिशा अदालत के फैसले और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर निर्भर करेगी।