जनप्रवाद ब्यूरो, गाजियाबाद : गाज़ियाबाद के क्रॉसिंग्स रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गौर चौक के पास एक बाज़ार में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल विभाग के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का संदेह है। इस आग में कई दुकानें जलकर राख हो गई। इन दुकानों में सिलेंडर भी मौजूद थे। सिलेंडर आग की चपेट में आने के कारण फट गए और आग धधक उठी। दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। दुकानों की आग इतनी भीषण थी वहां से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित अजनारा ग्रीन सोसाइटी की 22 मंजिल पर स्थित बंद फ्लैट में भी आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में जान की हानि नहीं हुई।
क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग लगने से जली दुकाने
गाज़ियाबाद (Ghaziabad) के क्रॉसिंग्स रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गौर चौक के पास एक बाज़ार में आग लग गई। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है।
दमकल विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
गाज़ियाबाद के फायर ऑफिसर राहुल पाल ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “आग सुबह लगभग 11:12 बजे लगी। त्यागी मार्केट की कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं और कई गैस सिलेंडर फट गए। आग बुझाने के लिए लगभग 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। अजिनारा सोसाइटी की 20वीं मंज़िल पर एक फ्लैट में भी आग लग गई थी। इन दोनों जगहों पर लगी आग को जल्दी ही बुझा दिया गया।”
दुकानदारों का लाखों का हुआ नुकसान
इस भीषण आग में दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। इस आग में रमेश चौरसिया, जिनकी दुकान क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग लगने से जल गई। स्थानीय दुकानदार ने बताया, “हमारा बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ है। शायद यह किसी सिलेंडर की वजह से हुआ था। मेरी पान की दुकान और जनरल स्टोर था। मेरा नुकसान लगभग 1.5-2 लाख रुपये का हुआ है। आग उतनी बड़ी नहीं थी, लेकिन फायर ब्रिगेड देर से पहुँची, जिसकी वजह से आग दूसरी दुकानों तक फैल गई। लगभग 15-20 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।”





