जनप्रवाद ब्यूरो, बागपत: बेज़ुबानों के प्रति इंसानियत और संवेदनशीलता की एक अनोखी तस्वीर बागपत से सामने आई है, जहां प्रशासन और किसानों के बीच चल रही बैठक के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
डीएम और किसानों के बीच बैठक चल रही थी, तभी मटरू नाम का लंगूर बैठक में गया और जैसे ही मटरू डीएम के पास पहुंचा तो डीएम अस्मिता लाल अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं। वह मटरू को वहां बैठ जाओ बोलने लगीं, मटरू वैसे ही डीएम की कुर्सी पर बैठ गया। उसके बाद अधिकारियों ने मटरू को वहां से उठाकर कलेक्ट्रेट सभागार से बाहर निकाल दिया।
दरअसल, बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस के मौके पर बैठक चल रही थी। इसमें डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी एक लंगूर जिसे लोग “मटरू” के नाम से जानते हैं सभागार में पहुंच गया। मीटिंग के बीच लंगूर सीधे डीएम की टेबल के पास पहुंच गया, मटरू को देखकर डीएम अस्मिता लाल अपनी कुर्सी से खड़ी हो गईं।
डीएम थीं बेहद शांत
डीएम ने बेहद शांत अंदाज में मटरू को कुर्सी पर बैठने का इशारा किया। हैरानी की बात ये रही जैसे कि लंगूर मटरू भी इशारा समझ गया और वह कुर्सी पर बैठ तुरंत बैठ गया। ये पूरा नजारा वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग डीएम के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे है।





