खाना बनाते समय फट गया सिलेंडर, बुरी तरह झुलसे मजदूर 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार को जिले के खेड़की माजरा गांव में कथित तौर पर खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का एक छोटा गैस सिलेंडर फटने गया। गैस सिलेंडर फटने से पांच मजदूर बुरी तरह झुलस गए। आफन-फानन में हादसे की चपेट में आए लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना  बिहार के छह मज़दूर खेड़की माजरा गाँव में बिट्टू नामक स्थानीय व्यक्ति के घर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। रात करीब नौ बजे उनमें से एक आटा खरीदने के लिए बाहर गया जबकि बाकी लोग एक छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करके अपना खाना बना रहे थे। इस दौरान कथित तौर पर गैस रिसाव होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया जिससे पाँच मज़दूर झुलस गए। धनकोट पुलिस चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और घायलों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।