चढ़ावा चोरी में नित नए खुलासे, रिमांड पर आए सुभाष ने उगले राज

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी सुभाष श्रीवास्तव ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। सूत्रों की मानें तो उसने जांच टीम को बताया कि चोरी का मामला पहले पहले भी आ चुका था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी थी, लेकिन उस समय कोई एक्शन नहीं हुआ। उस समय पदाधिकारियों ने चोरी की गई रकम को बरामद करने का काम शुरू कर दिया था।


बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें टिन्नू यादव, गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र शामिल थे। मामले के खुलासे के लिए जेल गए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले रही है। कोर्ट की मंजूरी के बाद बुधवार को पुलिस ने सुभाष और रमाशंकर को रिमांड लिया और पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो सुभाष ने पुलिस को बताया कि सभी लोगों की आपस में मिलीभगत रहती थी। वह जानकर इन्हीं लोगों की गणना में ड्यूटी लगाता था। धनराशि चोरी करने के बाद सभी आपस में बांट लेते थे।


सूत्रों का कहना है कि सुभाष के अनुसार चोरी की पूरी साजिश टिन्नू, यादव, अनुकल्प और लवकुश ने रची थी। यही सब तय करते थे कि कब और कैसे चढ़ावे की रकम को यहां से निकालना है। इसमें टिन्नू की भूमिका सबसे ज्यादा थी। सुभाष ने कहा कि टिन्नू के पास वे सभी अधिकार थे, जो ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास थे। उसकी मौजूदगी में कोई भी कुछ नहीं बोलता था।