जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। भारत सरकार और देशवासियों की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 अगस्त 2026 को नेपाल में अचानक आई बाढ़ से बड़े पैमानें पर गई जानें और तबाही पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि नेपाल के लोगों और उनकी सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर करता हूं। इस दुखद प्राकृतिक आपदा ने नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों समेत कई विदेशी नागरिकों को भी प्रभावित किया है।

हमारी दुआएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस आपदा में अपनी जान गंवाई। हम उम्मीद करते हैं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्दी ठीक हो जाएंगे।
एक करीबी दोस्त और पार्टनर और ‘सुख-दुख के साथी’ के तौर पर, भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है। इस मुश्किल समय में भी हम अपने नेपाली भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और नेपाल की खोज, बचाव और पुनर्वास की कोशिशों में मदद करने के लिए तैयार हैं।





