जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नीट परीक्षा को लेकर छात्रों में चल रही टेंशन अब खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार ने री एक्जाम की नई तिथि घोषित कर दी है। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा 21 जून को कराने का ऐलान किया है। इसके साथ ही परीक्षा में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही अगली बार से परीक्षा ऑनलाइन होगी।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि इस बार नीट री एग्जाम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि छात्रों को कम से कम परेशानी हो। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। जिन छात्रों की परीक्षा फीस को लेकर शिकायतें थीं उन्हें रिफंड भी दिया जाएगा। नया रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे। इससे छात्रों को यात्रा और तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इस बार छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा छात्रों को एग्जाम में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।





