4.5 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ किए नष्ट, 22 थानों से लिया गया था 9 कुंतल से अधिक मादक पदार्थ

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। न्यायालय के आदेशानुसार जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित 949.342 किग्रा. मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। उक्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 66 लाख, 83 हजार 950 रुपये थी। 
बता दें कि जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आॅपरेशन दहन के तहत मंगलवार को पुलिस उपायुत नार्कोटिक्स के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई।

 गौतमबुद्धनगर के 22 थानों पर पंजीकृत कुल 1014 अभियोगों से संबंधित कुल 949.342 किलोग्राम मादक पदार्थों, जिसमें 903.164 किलोग्राम गांजा (कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 51 लाख 58 हजार 200 रुपये), 3.535 किलोग्राम चरस (कुल अनुमानित कीमत 8 लाख 83 हजार 750 रुपये), 42.8 किलोग्राम डोडा (कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 42 हजार रुपये) का निस्तारण/विनिष्टीकरण अधिकृत एजेंसी के माध्यम से कराया गया। आगे भी इसी प्रकार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।