मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ, गोरखपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बेतियाहाता में एस्ट्रोमेडिक्स मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। यह आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।