जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स के नेशनल डे सेलिब्रेशन में हिस्सा लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूूं। जो देश की आजादी की गोल्डन जुबली के मौके पर मनाया जा रहा है। यह मौका पिछले पचास सालों में सेशेल्स के लोगों के शानदार सफर के लिए एक सही श्रद्धांजलि थी।

भारत को सेशेल्स के विकास के सफर में एक भरोसेमंद दोस्त और पार्टनर के तौर पर उसके साथ खड़े होने पर गर्व है। हमारी पार्टनरशिप शेयर्ड वैल्यूज और लोगों के बीच करीबी रिश्तों के साथ और मजबूत होती जा रही है। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी बढ़ेगी।






