जन प्रवाद,ब्यूरो।
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बरसात रातभर होती रही। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। वहीं गाजियाबाद और मथुरा में सुबह अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को 68 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटें में सबसे अधिक बारिश सोनभद्र में हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोनभद्र में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 10.5 मिमी से 195 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, जून से अब तक यूपी में 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों से बारिश का मौसम बना रहेगा।
इन जनपदों में धुआंधार बारिश
यूपी के मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, ऐटा, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
यहां होगी भारी बारिश
यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, फर्रूखाबाद, हरदोई, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, मैनपुरी, जालौन, इटावा, झांसी और ललितपुर जनपद में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जनपदों में होगी हल्की बारिश
यूपी के कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकरीबनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बाराबंकी, हमीरपुर, महोबा, बलिया, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, देवरिया और कुशीनगर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।





