यूपी में बिजली मीटर पर बड़ी राहत, प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम 

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली मीटर को लेकर परेशान प्रदेशवासियों को सीएम योगी ने बड़ी राहत दी है। सीएम योगी के निर्देश पर अब सभी प्रीपेड मीटर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर का काम करेंगे। 
सीएम योगी ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ही बिजली बिल में बिल जमा करने की तिथि का उल्लेख होगा। साथ ही उपभोक्ता अपना बकाया भुगतान 10 किस्तों में कर सकेंगे। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने इस संबंध में बैठक के बाद विस्तार से जानकारी दी।