जन प्रवाद, ब्यूरो।
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पिकअप में करीब 32 लोग सवार थे, जिनमें से एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी खेकड़ा और बागपत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को जी टी वी दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। वहीं घायलों के परिजनों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है।

बता दें कि हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हादसे में घायल युवक ने बताया कि सभी लोग रात के समय गाड़ी में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ गाड़ी पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने तुरंत बताया कि पीछे से आ रहे वाहन के चालक ने उनके कैंटर में टक्कर मार दी, जिसके बाद हादसा हुआ। घायल के मुताबिक, सभी लोग राजस्थान में दर्शन करने के बाद अपने घर बदायूं लौट रहे थे।
राजस्थान बागड़ यात्रा मुख्य रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध गोगामेड़ी मंदिर जाने वाली एक धार्मिक और श्रद्धा से जुड़ी यात्रा है। यह यात्रा राजस्थान के लोक देवता जाहरवीर के दरबार में माथा टेकने, प्रसाद और ध्वजा/छड़ी चढ़ाने के लिए की जाती है।





