छात्रा मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में की जा रही छापेमारी

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। (कपिल चावला)
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने गांव निवासी आरोपी पर छात्रा को लगातार परेशान करने और बातचीत करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद भी छात्रा को परेशान किए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव निवासी नय्यूम पर छात्रा को लगातार परेशान करने और उससे बातचीत करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक छात्रा स्कूल जाते समय कथित तौर पर परेशान की जाती थी। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी थी। आरोप है कि जब परिवार ने नय्यूम के भाई नासिर से शिकायत की तो उसने परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नय्यूम और नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी नासिर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।