लाखों दीयों से जगमगाया लखनऊ प्रेरणा स्थल, सीएम योगी ने पीएम को दी जन्मदिन की बधाई

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भवन, लखनऊ में ‘गंगासागर नमो नम:’ के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। विश्व के सबसे लोकर्पिय राजनेता भारत के यशयस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आज पावन जन्मÑदिन है। 25 दिसंबर 2025 को इस राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण श्रद्धेय अटल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलब्ध में प्रधानमंत्री मोदी प्रेरणा से निर्मित और उन्हीं के कर कमलों से लोकार्पित हुआ था। 

उन्होंने कहा कि मैं आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यहां के लोकप्रिय जन प्रतिनिधियों के साथ पीएम मोदी की प्रेरणा से ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प के साथ हम सब जुड़ने के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर लाखों की संख्या में जगमगाते दीपक और उन संकल्पों के साथ जुड़ने का आह्वान करना है। सीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके राष्ट्र रक्षा के इस अभियान में विकसित भारत के इस अभियान में जुड़ने के लिए सभी कर्मियों का अभिनंदन किया।