मस्जिद से उतरवाए लाउडस्पीकर, एसपी बोले- परिसर से बाहर न आए आवाज

जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। बिजनौर में धार्मिक स्थल मस्जिदों से लाउड स्पीकर उतारने का काम शुरू हो गया है। एसपी केके विश्नोई और डीएम जसजीत कौर जिला कारागार का निरीक्षण करने कारागार पहुंचे हुए थे। निरीक्षण के दौरान जेल के बराबर मे मस्जिद से अजान की तेज आवाज आ रही थी। अजान की आवाज ने अफसरों के निरीक्षण में खलल डाला तो एसपी ने तभी लाउड स्पीकर उतरवाने का आदेश जारी कर दिया। 

एसपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा था धार्मिक प्रवचनों की आवाज मानक से ज्यादा न हो। आवाज परिसर से बाहर न आये।