जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सदर तहसील परिसर में आधी रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब अपनी मांगों को लेकर लेखपाल धरने पर बैठ गए। वेतन, एरियर और तबादलों से जुड़े मामलों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। लेखपालों का कहना है कि करीब ढाई घंटे तक इंतजार करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद नाराज लेखपालों ने तहसील परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। इस दौरान एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लेखपालों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
मामला अमरोहा सदर तहसील परिसर का है, जहां वेतन, बकाया एरियर और तबादलों समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों में नाराजगी देखने को मिली। लेखपालों का आरोप है कि समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार करने के बावजूद करीब ढाई घंटे तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लेखपालों ने रात में ही धरना शुरू कर दिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। लेखपालों ने एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांगें पूरी करने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरना रातभर जारी रहेगा। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और लेखपालों की मांगों पर कब तक सुनवाई होती है।






