किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर,  गृहमंत्री के साथ कई मुख्यमंत्री रहे शामिल

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में बुधवार नई दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता सहकारी संघवाद की भावना को सशक्त करते हुए जल संसाधनों के समुचित उपयोग एवं भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।