जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी की घटना का खुला किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेते हुए करीब 16 लाख रुपये कीमत के आभूषण एवं 1,09,650 रुपये बरामद किए हैं। 
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रनिक सर्विलांस की मदद से चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को सेक्टर-47/48 से संरक्षण में लिया है। बाल अपचारी से करीब 16 लाख रुपये की कीमत के आभूषण एवं 1 लाख 9 हजार 650 रुपये कैश बरामद किया है। 
उन्होंने बताया कि वादी ने घर से सोने व चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने के संबंध में 20 सितंबर को थाना सेक्टर-39 में अभियोग पंजीकृत कराया था। इसके खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी का सामान माल बरामद कर लिया और बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
लाखों की ज्वैलरी व नकदी बरामद, पुलिस संरक्षण में लिया गया बाल अपचारी
23-Sep-2026





