जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। यमुना प्राधिकरण का शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को 25वां स्थापना दिवस था। प्राधिकरण ने अपनी रजत जयंती को सालभर मनाने का फैसला लिया है। प्राधिकरण की उपलब्ध्यिों के माध्यम से लगातार कार्यक्रम किए जाएंगे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार प्रेसवार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने प्राधिकरण से जुड़ी तमाम उपलब्ध्यिों को गिनाया। सबसे पहले उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का समय से निर्माण और लोकार्पण की बात कही। इसके बाद जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहे कनेक्टीविटी के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग, एनएच, मेट्रो के साथ ही बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल बहुत ही जल्द यानी जून या जुलाई के प्रथम वीक तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट तक पहुंचने में किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए बहुत ही जल्द कई तरह के मार्ग बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश का यह पहला शहर होगा जहां से समूचे पूर्वी भारत के लिए आवगमन की सुविधाएं होंगी और इनके माध्यम से कहीं भी लोग यात्रा कर सकेंगे।

बुलेट ट्रेन की सुविधा जल्द
उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर में हवाई मार्ग, सड़क मार्ग, एनएच और एक्सप्रेस-वे से जुड़ चुका है। साथ ही मेट्रो के साथ ही बुलेट ट्रेन की सुविधा भी जल्द उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि चूंकि यीडा औद्योगिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है। बहुत ही जल्द बड़े-बड़े उद्योग शुरू हो रहे हैं इंडस्ट्रियल एरिया में कई कंपनियां शुरू होने की कगार पर हैं। उनके लिए यातायात सुगम करने की कवायद चल रही है। करीब 13 से 15 बड़ी कंपनियों का एक से डेढ़ माह के अंदर उद्घाटन होने वाला है।

सेंमीकंडक्ट पार्क जल्द हो शुरू
सेमीकंडक्टर पार्क का निर्माण हो रहा है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जा रहा है। फिनटेक पार्कएक अच्छी योजना है। इस पर काम चल रहा है। इसके अलावा अन्य विकास के कार्यों का तेजी से विकास हो रहा है। यहां बिजली, सड़क, जल आदि की व्यवस्था जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।
स्किल सेंटर हो रहा तैयार
टाटा के 233 करोड़ के सीएसआर फंड से स्किल सेंटर तैयार हो रहा है। एक साल के अंदर तैयार हो जाएगा। इससे यहां के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बेरोजगार बच्चे स्किल सीखकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण स्कूलों के प्राथमिक विद्यालयों को विकसित कराया जा रहा है। किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। ताकि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या न हो।

एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद विकास कार्यों में तेजी
एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद आवश्यक विकास कार्यों को बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। समय से पहले सभी कार्य पूर्ण हों ऐसी प्राधिकरण की मंशा है। सीईओ ने कहा कि उद्यमियों और व्यावसायियों की चाहे लीज डीज की समस्या हो या अन्य सभी का निवारण किया जा रहा है ताकि समय से उनकी इंडस्ट्री स्थापित हो सके। मास्टर प्लान के तहत सड़क, बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। 3116 इंडस्ट्रियल भूखंड आवंटित हुए हैं। 387 लीज प्लान बचे हैं बाकी सभी पूरे हो गए हैं।
श्रमिकों के लिए आवासीय योजना जल्द
सबसे पहले 21 हजार प्लॉट की स्कीम थी। इसके बाद 9 हजार अन्य मिलाकर करीब 30 हजार प्लॉट्स आवंटित किए गए थे। उद्योग शुरू होते ही श्रमिकों को रहने में किसी तरह की समस्या न हो इस पर कार्य प्रगति पर चल रहा है। पहले भी श्रमिकों के लिए आवासीय स्कीम निकाली गई हैं। और एक बड़ी स्कीम आने वाली है।

इंटरनेशनल फिल्म सिटी
230 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाली फिल्म सिटी का एक से डेढ़ माह के अंदर शिलान्यास किया जाएगा। 153 एकड़ में कोर एक्टिविटी होगी शेष पर कमर्शियल एक्टिविटी होगी। इस पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके बनने से यहां के किसानों के बच्चों को रोजगार मिलेगा। साथ ही अन्य हजारों लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।





