सीएम योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जन-समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बता दें कि सीएम योगी लगातार जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। यही नहीं समस्याओं का त्वरित निस्तार भी किया जा रहा है। सोमवार को विभिन्न जनपदों से कई महिला व पुरुष अपनी-अपनी समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक कर सभी से उनकी लिखित समस्या को पढ़ा और बात की। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण का आदेश दिया।