जन प्रवाद,ब्यूरो।
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में हुए क्रूज हादसे की तस्वीरों ने सबको भावुक कर दिया है। एक बच्चे को अपने सीने से लपेटे हुए एक मां की तस्वीर ने न सिर्फ बचाव दल को भावुक किया बल्कि जो भी इस तस्वीर को देख रहा है उसने सभी को रुला दिया है।
बचाव दल ने मौजूद मीडिया कर्मियों को बताया कि एक महिला का शव मिला। जब उसे निकालने का प्रयास किया गया तो काफी मुश्किल हुई। जब शव को बाहर निकाला गया तो देखा कि उसने अपने बच्चे को इतना कसकर पकड़ा हुआ था और उन्हें अलग करना तक मुश्किल था। मां ने अपने चार साल के बेटे को अपने सीने से पकड़ रखा था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। यही नहीं वहां मौज्ूद कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी भावुक हो गए।

बता दें कि जबलपुर क्रूज हादसे में एक दिल दहला देने वाले दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया है। अर्धसैनिक बल की गोताखोर टीम को एक महिला का शव मिला। महिला का शव इस हालत में मिला कि उस दर्द को बयां करना मुश्किल है। महिला अपने बच्चे को अपने आलिंगन में अभी भी थामें हुए थी। आगरा स्थित इस गोताखोर टीम ने डूबे हुए क्रूज के अंदर की चुनौतीपूर्ण हालात के बारे में भी बताया। टीम ने बताया कि वहां जगह बहुत कम थी और लोहे की नुकीली छड़ें मौजूद थीं। इस कारण बचाव कर्मियों को हथौड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा। संकरे रास्ते बनाने पड़े इसके बाद किसी तरह से शव बाहर निकाला जा सका। इसके एक गोताखोर भी फंस गया था। हालांकि, उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बता दें कि गुरुवार शाम को अचानक आए तूफान के बाद जबलपुर जिले के बरगी बांध में एक क्रूज वोट पलटकर डूब गई थी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोगों को बचा लिया गया।





