देश-दुनिया का 25 जुलाई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 25 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ था। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई। देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
2-
1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता का कलकत्ता में आयोजन किया गया था।
3-
1814 : नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया था।
4-
1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया था।
5-
1854 : वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ था।
6-
1919 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार सुधीर फड़के का जन्म हुआ था।
7-
1929 : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ था।
8-
1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी थी। जिसके बाद मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को प्रधानमंत्री बनाया गया था।
9-
1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।
10-
1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
11-
1966 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल का जन्म हुआ था।
12-
1977 : हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका राजेश्वरी का जन्म हुआ था।
13-
1977 : ज्ञानी जैल सिंह ने भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
14-
1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ था।
15-
1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त हो गया था।
16-
2000 : एयर फ्रांस का कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिर गया था। इस हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोगों की जान चली गई थी।
17-
2004 : पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के तीन सहयोगियों को रिहा किया गया था।
18-
2007 : प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
19-
2012 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक बी. आर. इशारा का निधन हुआ था।
20-
2017 : गुजरात में आई विनाशकारी बाढ़ में 70 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।