देश-दुनिया का 17 नवंबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1966 में भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 17 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1526 : मुगल शासक बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया और इस बार यहां अपना शासन कायम करने में सफल रहा।
2-
1869 : दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया था।
3-
1869 : इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती थी।
4-
1900 : प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म हुआ था।
5-
1915 : विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में फांसी पर लटकाया गया था।
6-
1917 : फ्रेंच मूर्तिकार अगस्त रोडिन का निधन 77 साल की उम्र में हुआ था।
7-
1928 : देश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ था।
8-
1932 : तीसरा गोलमेज सम्मेलन शुरू हुआ था।
9-
1933 : अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी थी।
10-
1939 : नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर को इंटरनेशनल स्टूडेंट डे के रूप में मनाया जाता है।
11-
1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता था। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।
12-
1966 : सोवियत संघ ने अपना मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा था।
13-
1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला था। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था।
14-
1997 : मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल आफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
15-
1999 : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी थी।
16-
2006 : अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी थी।
17-
2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मेयर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्विलाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लॉस एंजिल्स में प्रीमियर हुआ था। इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली।
18-
2008 : चंद्रयान-1 की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने चंद्रयान-2 की मंजूरी दी थी।
19-
2012 : मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप हुई रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्रों की जान चली गई थी। 
20-
2012 : कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ था।
21-
2016 : भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन हुआ था।