देश-दुनिया का 13 नवंबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2015 में आतंकवादियों ने फ्रांस के खूबसूरत शहर पेरिस पर घातक हमला किया था। जिसमें 130 लोगों की जान चली गई और 350 से ज्यादा घायल हो गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1589 : आमेर के शासक और लाहौर के संयुक्त गवर्नर भगवंतदास निधन हुआ था।
2-
1780 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का जन्म पाकिस्तान के गुजरांवाला में हुआ था।
3-
1873 : प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश तथा विधि विशारद मुकुंद रामाराव जयकर का जन्म हुआ था।
4-
1892 : प्रसिद्ध कहानीकार और गीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म हुआ था।
5-
1917 : प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म हुआ था।
6-
1945 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष  प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म हुआ था।
7-
1950 : तिब्बत ने चीनी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील की थी।
8-
1967 : हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री जूही चावला का जन्म हुआ था।
9-
1968 : पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया था।
10-
1969 में : लंदन के अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। 
11-
1971 : अमेरिका के अंतरिक्ष यान मेरियर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया था। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। 
12-
1979 : एक साल तक बंद रहने के बाद टाइम्स अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ था। 
13-
1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
14-
1997 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए थे।
15-
1998 : चीन के भारी विरोध के बावजूद तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की थी। 
16-
2004 : अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फिलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया था।
17-
2008 : असम गण परिषद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल किया गया था।
18-
2009 : झारखंड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह सहित सात लोगों का अपहरण कर लिया था।
19-
2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया था। जिसमें 130 लोगों की मौत हो गई और 350 से ज्यादा घायल हो गए थे।
20-
2019 : भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।