इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म आज केदिन 1889 में हुआ था। इस दिन को देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 14 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1380 : फ्रांस के किंग चार्ल्स को 12 साल की उम्र में राजगद्दी सौंपी गई थी।
2-
1533 : स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमेरिका के उत्तर पश्चिम में स्थित इक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल किया था।
3-
1732 : उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया था।
4-
1681 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल को एक अलग रियासत बनाने की घोषणा की थी।
5-
1883 : चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की थी।
6-
1889 : स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
7-
1922 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी बीबीसी ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की थी।
8-
1935 : आधुनिक जॉर्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म हुआ था।
9-
1948 : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र प्रिंस चार्ल्स का जन्म हुआ था।
10-
1955 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम की शुरुआत हुई थी।
11-
1964 : ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान किया गया था।
12-
1969 : अपोलो-12 यान को प्रक्षेपित किया गया था। जो तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा था।
13-
1973 : महारानी एलिजाबेथ की पुत्री राजकुमारी ऐनी ने लेफ्टिनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया था। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का पहला अवसर था।
14-
1991 : अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया था। साथ ही उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की थी।
15-
2002 : चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
16-
2006 : भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जताई थी।
17-
2008 : चंद्रयान में लगा ‘मून इंपैक्ट प्रोब’ चांद की सतह पर उतरा था। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश बना।
18-
2008 : आतंकियों ने मुंबई हमले के लिए नाव को हाईजैक किया था।
19-
2009 : मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए थे। हादसे में 6 यात्रियों की जान चली गई थी।
20-
2013 : प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का निधन हुआ था।
21-
2021 : संस्कृत भाषा के प्रसिद्ध विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार सत्यव्रत शास्त्री का निधन हुआ था।
देश-दुनिया का 14 नवंबर का इतिहास
14-Nov-2025




