इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 08 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1945 में जर्मनी की हार के साथ यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध का अंत हुआ था। छह साल चले विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन और गठबंधन सेनाओं के सामने जर्मनी ने सरेंडर कर दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 08 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1794 : ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस की पहचान करने वाले वैज्ञानिक एंटोनी लेवोजियर का निधन हुआ था।
2-
1828 : मानव सेवा के कार्यों के लिए पहले नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हेनरी डयूनेन्ट का जन्म हुआ था।
3-
1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जॉन स्टिथ पेम्बर्टन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया था।
4-
1895 : उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गांधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का जन्म हुआ था।
5-
1916 : भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म हुआ था।
6-
1926 : प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म हुआ था।
7-
1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ था।
8-
1933 : महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया था।
9-
1945 : जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजात पर दस्तखत किए और यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ था।
10-
1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरे युद्ध जैसे बयान से बाज आने की चेतावनी दी थी।
11-
1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो एल्बम ‘लैट इट बी’ जारी किया था।
12-
1980 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक के उन्मूलन की घोषणा की थी।
13-
1982 : प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन हुआ था।
14-
1984 : सोवियत संघ ने लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया था।
15-
1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में एक नौका पलट जाने से 300 लोगों की जान चली गई थी।
16-
2000 : भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराज पाल ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त किए गए थे।
17-
2004 : श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
18-
2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपना अभियान को तेज किया था। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया था।
19-
2010 : नक्सलियों ने बीजापुर-भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ा दिया था, जिसमें आठ जवान शहीद हो गए थे।
20-
2013 : भारत के मशहूर ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का निधन हुआ था।
21-
2018 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने की घोषणा की थी।