इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 07 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर का जन्म आज के दिन 1861 में हुआ था। उन्हें कवि, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंध लेखक और चित्रकार के तौर पर इतिहास में युग पुरुष का दर्जा हासिल है। देश-दुनिया के इतिहास में 07 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1663 : प्रसिद्ध नाटककार थॉमस किलिग्रू द्वारा निर्मित रॉयल थियेटर की लंदन में शुरुआत हुई थी।
2-
1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया था।
3-
1861 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार और निबंधकार रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था।
4-
1889 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का जन्म हुआ था।
5-
1907 : मुंबई में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम कार का संचालन किया गया था।
6-
1912 : कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी थी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।
7-
1924 : दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन हुआ था।
8-
1928 : ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई थी।
9-
1946 : जापान में इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की स्थापना की थी।
10-
1952 : इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रेडमर में प्रकाशित की गई थी, जो आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है।
11-
1956 : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज किया था। उन्होंने दावा किया था कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।
12-
1973 : ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया था।
13-
1982 : आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया था।
14-
2001 : पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया था।
15-
2001 : हिंदी सिने जगत के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन हुआ था।
16-
2002 : चाइना नॉर्दर्न एयरलाइंस के विमान एमडी 82 में आग लग गई और वह समुद्र में समा गया था। हादसे में विमान में सवार सभी 112 लोगों की जान चली गई थी।
17-
2004 : नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने पद से इस्तीफा दिया था।
18-
2012 : व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
19-
2015 : ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने थे। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला था।
20-
2020 : देश में कोराना संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार के पार पहुंच गया और मृतकों की संख्या 1,800 तक पहुंच गई थी।
देश-दुनिया का 07 मई का इतिहास
07-May-2025