इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 06 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2010 में मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 06 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1529 : घाघरा के युद्ध में बाबर ने बंगाल और बिहार के शासकों को पराजित किया था।
2-
1840 : दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।
3-
1857 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल इन्फेंट्री की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया था। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
4-
1861 : भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
5-
1889 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर को आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया था।
6-
1910 : पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद जॉर्ज पंचम ब्रिटेन के सम्राट बने थे।
7-
1940 : जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स आफ रैथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला था।
8-
1942 : फिलीपींस में अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी ने जापान के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
9-
1944 : महात्मा गांधी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया जो उनके जीवन की अंतिम जेल यात्रा थी।
10-
1946 : प्रख्यात विधिवेत्ता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन हुआ था।
11-
1953 : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ था।
12-
1954 : लंदन के मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को चार मिनट के भीतर पूरा करने का रिकार्ड बनाया था।
13-
1960 : ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह हुआ था।
14-
1964 : भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक खजान सिंह का जन्म हुआ था।
15-
1976 : उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की जान चली गई थी।
16-
1998 : स्टीव जॉब्स ने एप्पल का पहला आई-मैक लॉन्च किया था।
17-
2002 : प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क ने स्पेस एक्स की शुरुआत की थी।
18-
2005 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला था।
19-
2006 : दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने पद से इस्तीफा दिया था।
20-
2010 : मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
21-
2020 : भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया था।
देश-दुनिया का 06 मई का इतिहास
06-May-2025