जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। जब हमारे वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखे। उक्त बातें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं। वे लखनऊ में आयोजित नौसेना के शौर्य वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को लखनऊ में जल सीमाओं के सजग प्रहरियों की वीरता, अदम्य साहस, समर्पण एवं आधुनिक तकनीकी दक्षता को समर्पित नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय का द्वितीय चरण) के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि यह नौसेना संग्रहालय देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। भारतीय उन्होंने नौसेना के सभी वीर जवानों और अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया और बधाई दी।





