इजरायल ने कर दिया बड़ा दावा, बड़े सैन्य अधिकारी के माने जाने का दावा

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। आज यानी मंगलवार को अमेरिका और ईरान युद्ध का 18वां दिन है। 17 मार्च को इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बड़ा दावा किया है। आईडीएफ के अनुसार बीती रात इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को निशाना बनाया गया। बता दें कि लारीजानी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लॉरीजानी इस हमले में जिंदा बचे हैं या नहीं। 


इजरायली सेना का कहना है कि बीती रात हमले में आईआरजीसी की बसीज फोर्स के शीर्ष कमांडर गुलाम रेजा सुलेमानी मारे गए हैं। हालांकि, इजरायल के इस दावे के बाद अभी तक ईरान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बताया जा रहा है कि इजरायल की ओर से वॉर कंट्रोल टॉवर को निशाना बनाया गया। ईरान सुप्रीमो खामेनेई के मारे जाने के बाद लारीजानी को सबसे ताकतवर माना जा रहा है। बता दें कि लारीजानी परमाणु वार्ताकार रह चुके हैं।

फिलहाल, वे ईरान की राष्ट्रीय सुरक्ष के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें ईरान सरकार में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। इजरायली सेना का दावा है कि बीती रात किया गया हमला पूरी तरह से सफल रहा है। तेहरान में बैलिस्टिक मिसाइल साइट पर हमला किया गया है।