ईरान के कब्जे में दो भारतीय जहाज, नियम के विरुद्ध होर्मुज पार करने का लगाया आरोप

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर रहे भारत के दो जहाजों को ईरान की लिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने हमला कर जब्त कर लिया है। ईरानी सेना ने दो जहाजों को जब्त किया है। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार होर्मुज को पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को कथित तौर पर ईरान के आईआरजीसी ने जब्त किया है। खबरें हैं कि उन्हें जब्त करने के बाद ईरान ले जाया गया है। 


बता दें कि इससे पहले एक जहाज को जब्त करने की बात सामने आई थी। जहां एक ओर ईरान वहां से जहाजों को आने नहीं दे रहा है वहीं अमेरिका ने भी बेड़ा लगा दिया है। ऐसे में जो भी जहाज वहां से गुजरने की कोशिश कर रहा है उसे या तो ईरान द्वारा कब्जा किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी बेडे में तैनात सेना भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। अगर यही स्थिति रही तो भारत सहित कई देशों में तेल और गैस संकट बहुत ज्यादा गहरा जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को आगे के लिए बड़ा दिया है, लेकिन होर्मुज संकट और भी गहरा गया है। ईरान चाहता है कि पहले अमेरिका अपने बेडे को वहां से हटाए इसके बाद ही शांति वार्ता आगे बढ़ेगी। वहीं अमेरिका किसी भी हाल में अपना बेड़ा हटाने को तैयार नहीं है।