सेना को मिली बड़ा सफलता, तीन आतंकी ढेर

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े से जुड़े सात सदस्यीय आतंकी मॉड्यूल ‘इजराइल ग्रुप’ को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। रविवार को हुई अंतिम मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए, जिनमें कमांडर सैफुल्लाह का शामिल होना भी बताया जा रहा है। बता दें कि यह अभियान पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। अब जाकर यह खत्म हुआ। बीते 18 माह तक अनवरत चला यह ऑपरेशन गैंग के अंत पर समाप्त हुआ।

जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टुटी ने बताया कि अप्रैल 2024 में 7 आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। बीते डेढ़ साल में सुरक्षाबलों का इस गैंग से 17 बार आमना-सामना हुआ। इस कट्टर आतंकी समूह ने सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को काफी नुकसान पहुंचाया। खुफिया जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ के छत्तर इलाके में रविवार को कमांडर सैफुल्ला समेत बचे हुए तीन आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया।


बता दें कि अप्रैल 2025 में इस गैंग के तीन आतंकी मारे गए थे। 14 जनवरी 2026 को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर ऑपरेशन शुरू किया। 4 फरवरी को पहली सफलता मिली जिसमें आदिल नामक आतंकी मारा गया। 21-22 फरवरी 2026 की रात घेराबंदी की गई और 22 फरवरी को सैफुल्ला समेत अंतिम तीन आतंकी ढेर कर दिए गए।