जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों के मरने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अौिर सवारियों से भरी डग्गामार मैजिक गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही चीख-पुÞकार मच गई। आठ लोगों की मौत के साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसैया के पास सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित डग्गामार मैजिक गाड़ी करीब 12 सवारियों को लेकर लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वितरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक लखीमपुर की ओर आ रहा था।सिसैया के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलती ही स्थानीय ईसानगर धाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मैजिक के मलबे में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।





