यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का गृहमंत्री ने किया उद्घाटन, सीएम योगी व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे मौजूद

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो सेंटर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्कारण का आज गृहमंत्री अमित शाह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहे। 


एक्सपो सेंटर में जैसे ही गृहमंत्री पहुंचे उनका सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। साथ ही प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे। उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया और ईवाहन पर सवार होकर सीएम योगी के साथ भ्रमण किया। सीएम योगी ने ट्रेड शो से संबंधित जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को दी। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी को उद्यमियों ने अपने-अपने प्रोडक्ट दिखाए और उनकी जानकारी दी। गृहमंत्री कई स्टाल पर पहुंचे और उनके उत्पाद के बारे में जानकारी पूछी।