बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, सैन्य ताकत में जुड़ा ऐतिहासिक अध्याय 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत ने अपनी सैन्य ताकत में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया।  यह भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों में शामिल बताई जा रही है। अग्नि-4 मिसाइल पाकिस्तान और उसके सहयोगी देश चीन और तुर्की पर भी हमला करने में सक्षम है। 
एयरोस्पेस की दुनिया में धमाका 

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल यानी एमआरबीएम अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण करके एयरोस्पेस की दुनिया में धमाका कर दिया। ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से डीआरडीओ ने यह परीक्षण किया। मिसाइल ने अधिकतम सीमा तक जाकर अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। यह अग्नि सीरीज की आधुनिक, घातक, सटीक और मीडियम रेंज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल बताई जा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकीि मारक क्षमता और सटीक निशाना है। डीआरडीओ के अनुसार यह दुश्मन के एक साथ कई टारगेट तबाह करने में सक्षम है। इसके अलावा इसकी मारक क्षमता 4500 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है।  परीक्षण के दौरान अग्नि-4 ने अधिकतम सीमा तक लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। इसे इसे लंबी दूरी तक पारंपरिक और परमाणु हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है।
सामरिक बल कमान के अधीन किये गए प्रक्षेपण 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत के परमाणु कमान प्राधिकरण यानी एनसीए के सामरिक बल कमान के अधीन रात को किये गए प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तहत किए गए इस लांच ने सभी आॅपरेशनल और तकनीकी मापदंडों को पूरा किया। ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से दागी गई अग्नि-4 मिसाइल 1,000 किलोग्राम से लेकर 4,000 किलोग्राम तक पेलोड ले जा सकती है। इसे रोड-मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है। 2012 में अग्नि-4 ने 20 मिनट में 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी। डीआरडीओ के अनुसार अग्नि-4 मिसाइल को पहले अग्नि-2 प्राइम कहा जाता था। अब इसका अग्नि-4 नया वर्जन बताया जा रहा है। बता दें कि अग्नि मिसाइलों को डीआरडीओ ने डिजाइन और विकसित किया है। अग्नि सीरीज की इन मिसाइलों पर डीआरडीओ लंबे समय से काम कर रहा है। यह अग्नि सीरीज की सबसे आधुनिक, घातक, सटीक और मीडियम रेंज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है। डीआरडीओ के अनुसार भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का नाम अग्नि-5 है। यह एक अत्याधुनिक, लंबी दूरी की परमाणु-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। अग्नि-6 मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है। अग्नि-5 मिसाइल एमआईआरवी तकनीक से लैस है। 
दूर से किया जा सकेगा नियंत्रित 

अग्नि परियोजना से जुड़े एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि इसको दूर से नियंत्रित करके दुश्मन के टारगेट पर सटीक हमला किया जा सकता है। यह दो चरणों वाली ठोस ईंधन से चलने वाली मिसाइल है। इसमें आधुनिक नौवहन और सटीक मार्गदर्शन प्रणाली लगी है। इसे सड़क मार्ग से आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। बता दें कि 
अग्नि-4 एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज में भारत के तीन सबसे बड़े दुश्मन देश शामिल हैं, जिनमें से एक यूरोप में स्थित है। अग्नि-4 मिसाइल की रेंज में चीन, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, अफगानिस्तान और  मालदीव शामिल हैं। वहीं ईरान, इराक, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन, ताजिकिस्तान तक यह मिसाइल मार सकती है। इसके अलावा उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया इसकी रेंज में आते हैं। साथ ही यह तुर्की और इंडोनेशिया तक मार सकती है।