पैसे देकर हिन्दू से बनाए जा रहे थे क्रिश्चियन, टेंट लगाकर किया जा रहा था धर्म परिवर्तन

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित जड़ौदा गांव में सैकड़ों हिन्दुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था। इसकी सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया।


स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके से सात पुरुष और पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से तीन बाइबल की पुस्तकें और कुछ आईकार्ड बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसी गांव का रहने वाला राशिद नामक व्यक्ति का गोदाम है जिसमें सैकड़ों हिंदू लोगों को फ्री इलाज और अन्य लालच देकर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 14 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें राशिद, मनीष, संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण शामिल हैं।


इस बाबत बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी का कहना है कि जड़ौदा गांव में कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे। हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा पता लगा कि ऐसा सब हो रहा है। हमने वहां जाकर देखा तो वहां करीब 200 लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। इसमें मुख्य आरोपी राशिद है। उसने लोगों को वहां चर्च बनाने को लेकर भी बताया। 50 ये 60 हजार रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। उन्होंने इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जड़ौदा गांव में कुछ लोग टेंट लगाकर कुछ ऐसा कार्य रहे हैं जो अवैध है। जब वहां पुलिस पहुंची तो पता चला कि कुछ लोग क्रिश्चियनिटी में कन्वर्ट किए जा रहे हैं। इनमें 16 लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। शीघ्र ही इन लोगों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।