नोएडा सहित 40 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया है। खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर में तो आग बरस रही है। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गया है। आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया था। लेकिन, दिन में कई स्थानों पर ऊष्ण लहर और ऊष्ण रात्रि की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, 27 फरवरी को गर्मी से थोड़ी निजात मिलने की उम्मीद है। 


बता दें कि नोएडा एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित मध्य में कन्नौज, फर्रूखाबाद, उन्नाव सहित 40 से ज्यादा जिलों में लू लगने की संभावना जताई है। इन जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ मंडल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।