जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सुमित्रा हॉस्पिटल मैनेजमेंट द्वारा विशाल मुफ्त मेडिकल हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की शुरूआत सुबह 10 बजे से हुई जिसमें दोपहर 3 बजे तक 150 से अधिक स्थानीय निवासियों ने ईसीजी., ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, आँखों की जाँच और फेफड़ों की कार्यक्षमता की जाँच कराई। जांच के बाद निवासियों को मुफ्त दवा भी वितरित की गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बिना किसी शुल्क के उच्च-गुणवत्ता वाली मेडिकल सलाह और जाँच सेवाएँ उपलब्ध कराना था। मुफ़्त जाँच कैंप में आने वाले लोगों की मुफ़्त जाँच की गई, जिसमें कैंप के अलावा सेक्टर-110 स्थित जगवेद कॉम्प्लेक्स में भी चैरिटेबल क्लिनिक सुमित्रा पॉलीक्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अधिवक्ता राजीव त्यागी, अश्वनी त्यागी, सुमित्रा हॉस्पिटल के डॉ. वीके गुप्ता, मेडिकल डायरेक्टर डॉ अंकित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुमित्रा हॉस्पिटल के डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ये सेवाएँ उपलब्ध कराकर, हॉस्पिटल ने सभी के लिए स्वास्थ्य के अपने आदर्श वाक्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और यह सुनिश्चित किया है कि जाँच के सबसे बुनियादी साधन भी आम जनता के लिए उपलब्ध हों।





