धूमधाम से मनाया कलराज मिश्र का जन्मदिन, सुबह से ही बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के शीर्ष नेताओं में सुमार कलराज मिश्र का जन्मदिन मंगलवार को पूरे उत्साह, गरिमा और आत्मीयता के साथ मनाया गया। प्रात:काल से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु और निरंतर सक्रिय सार्वजनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।


जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। देश के विभिन्न राज्यों से राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समर्थकों ने उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पण का आदर्श बताया।


वक्ताओं ने कहा कि कलराज मिश्र ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सादगी, सहजता, विनम्रता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाता है। सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जनतंत्र के स्तंभकार एवं चंद्रावती ग्रुप के चेयरमैन विरेश तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ‘कलराज मिश्र का व्यक्तित्व सेवा, संस्कार और समर्पण की जीवंत मिसाल है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं राष्ट्र के लिए अमूल्य धरोहर है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु और निरंतर जनसेवा का अवसर प्रदान करें।
जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका मार्गदर्शन आने वाले समय में भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देता रहेगा।